घोर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में अब हिंसा भड़कने लगी है। तनावपूर्ण हालात में प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे ने आग में घी का काम किया है। राजपक्षे के इस्तीफा देते ही समूचे देश में हिंसक झड़पें सामने आ रही हैं। झड़पों में सत्ताधारी पार्टी के एक सांसद की मौत तक हो गई। हिंसा का शिकार हुए कई लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात पर काबू पाने के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश के बिगड़ते हालात के बीच महिंदा राजपक्षे को पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ रहा था। पूरे देश में प्रदर्शन के चलते आखिरकार आज सोमवार को महिंदा राजपक्षे को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

More Stories
Rail Connectivity Traders Relief Updates: रात 11 बजे की ट्रेन मिलने से व्यापारियों के समय और होटल खर्च की होगी बचत, छात्रों को भी बड़ी राहत
Suresh Rathkheda Updates: पूर्व राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा के स्कूल का शुभारंभ, माधवराव सिंधिया की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Forest Department Sanjay Maravi Updates: रेस्क्यू किए गए बाघ की भी हो चुकी है मौत, पीड़ित परिवार को मिली महज 14 हजार रुपये की मदद