April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाराष्ट्र सरकार एक्ट्रेस के ड्रग्स लेने की करेगी जांच, बोली मुंबई छोड़ दूंगी

कंगना रनोट और शिवसेना के बीच विवाद गहरा गया है। अब महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि कंगना के ड्रग्स लेने की जांच की जाएगी। इसके लिए अध्ययन सुमन के एक इंटरव्यू को आधार बनाया है। अध्ययन ने कंगना पर कई आरोप लगाए थे। इस पर कंगना ने कहा है कि अगर उनके ड्रग्स कनेक्शन का सबूत मिला तो वे मुंबई छोड़ देंगी।

कंगना ने कहा कि मैं मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस उपकार से बहुत खुश हूं। कृपया मेरा टेस्ट कीजिए। मेरे कॉल रिकॉर्ड की जांच कीजिए। अगर आपको ड्रग पेडलर से मेरा कोई लिंक मिलता है तो मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगी और मुंबई हमेशा के लिए छोड़ दूंगी। आपसे मिलने का इंतजार है।

वहीं, मंगलवार को ही शिवसेना की आईटी सेल ने कंगना रनोट के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। आईटी सेल की मांग है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए, क्योंकि उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। इस मांग पर पुलिस कानूनी राय ले रही है।

Share to...