November 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाराष्ट्र के बाद गोवा की बारी: संजय राउत

महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की गठबंधन सरकार बनने के एक दिन बाद ही शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि अब हमारा ध्यान गोवा की राजनीति पर है। साथ ही कहा कि गोवा के पूर्व डिप्टी सीएम विजय सरदेसाई के साथ 3 विधायक शिवसेना के साथ गठबंधन कर रहे हैं। लगता है महाराष्ट्र के बाद अब गोवा में नई राजनीति करवट ले रही है। वहीं, विजय सरदेसाई ने कहा कि सरकार बता कर नहीं बदलती। जो गठबंधन महाराष्ट्र में हुआ वो गोवा में भी होना चाहिए। सब विपक्ष को साथ आना चाहिए। बीजेपी ने जो हमारे साथ किया वो इतिहास में पहली बार हुआ।
विजय सरदेसाई ने बीजेपी पर निशाना साधते हुआ कहा कि भाजपा अपने सहयोगियों को गिरा देती है। दूसरी तरफ शिवसेना नेता संजय राउत के इस बयान पर गोवा के डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि संजय राउत सपना देख रहे हैं। गोवा में बीजेपी की मजबूत सरकार है। बीजेपी का काम देखकर कांग्रेस के 10 विधायक बीजेपी में आए। हम पूरे 5 साल सरकार चलाएंगे और अगले 5 साल भी हमारी ही सरकार होगी।

Share to...