April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महापौर भार्गव ने सड़क धंसने से हुई घटना में मृतक को 3 लाख और घायलों को 50-50 हजार ₹ आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

इंदौर: इंदौर नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिवस मधुमिलन चैराहे के पास सीवर चेम्बर निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दुर्घटना स्थल पर मृत्यु होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवार को राशी रुपए 3 लाख की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई। इसके साथ ही उक्त दुर्घटना में दो अन्य मजदूरों को भी रु 50- 50 हजार सहायता राशि देने की घोषणा की गई।

विदित हो कि विगत दिवस मधुमिलन चैराहे के पास सीवर चेम्बर निर्माण का कार्य मेसर्स अमेय इंटरप्राइजेस द्वारा किया जा रहा था, निर्माण कार्य के दौरान 25 फीट के गहरे गडढे में 3 मजदूर गिर गये थे, जिनको तत्काल बाहर निकलने की व्यवस्था की गई, जिनमें से एक मजदूर की गडढे में गिरने से मुत्यु हो गई तथा 2 अन्य मजदूरो को अस्पताल पहुंचाया गया था।

उक्त घटनाक्रम की जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव को मिलने पर जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा को तत्काल घटना स्थल पर भेजा गया था तथा घटना की जांच के आदेश जारी किये करते हुए, जांच में दोषी जाने वालो के विरूद्ध कडी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये थे।
Share to...