बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मनरेगा में 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे उपयंत्री किशोर तायड़े को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने फरियादी ठेकेदार भीमनाथ इंग्ले की शिकायत पर कार्यवाई की।
बुरहानपुर जिले के ग्राम पातोंडा में पंचायत अंतर्गत मनरेगा में चल रहे कार्य में मजदूरों की मजदूरी निकालने और मस्टररोल पर हस्ताक्षर करने के नाम पर ठेकेदार से इंजीनियर लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था और बार बार रिश्वत भी ले रहा था। किंतु आज ठेकेदार ने परेशान होकर लोकायुक्त इंदौर से शिकायत की और लोकायुक्त की टीम ने इंजीनियर को रंगे हाथों 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इंजीनियर किशोर तायड़े को फरियादी ठेकेदार भीमनाथ की शिकायत पर गिरफ्तार कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
ग्राम पातोंडा में राष्ट्रीय ग्रामीण योजना में काम कराया गया था। भीमनाथ इंगले से मस्टर रोल पास करने के एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद