सदी के महान गणितज्ञ व्लादिमीर वोएवोदस्की का 51 साल की उम्र में निधन हो गया। 30 सितंबर को यूएस के न्यू जर्सी में उनका शव मिला। उनकी पूर्व पत्नी नादिया शालाबे ने बताया कि व्लादिमीर अपने घर में मृत पाये गए। वो बीमार थे और उनका स्वास्थ लगातार गिर रहा था।
नादिया ने कहा कि मौत की सही वजह पता नहीं लग सका है। डॉ वोएवोदस्की को गणित के क्षेत्र में नये प्रयोगों और कंप्यूटर के लिए नये उपकरण बनाने के लिए प्रसिद्ध थे। 2002 में उन्हें फील्ड मेडल से सम्मानित किया गया था। पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी के गणितज्ञ थामस हेल्स ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि वोएवोदस्की हमारे समय के दिग्गजों में से एक था। उनके विचारों ने सभी गणितज्ञों को एक नया रास्ता दिया। उसने हम सबको गणित का नया संविधान दिया। वोएवोदस्की का जन्म 4 जून 1966 को मॉस्को में हुआ था। उनके पिता एक प्रयोगशाला के निर्देशक थे और उनकी मां केमेस्ट्री की प्रोफेसर थीं।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा(TET) 2024 की तारीख हुई जारी, इस तारीख से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी शुरू
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’