April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाकाल सवारी में शामिल नहीं होंगे यह, बैठक सम्पन्न

श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर एसएस रावत ने आज महाकाल मन्दिर के प्रवचन हाल में कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए कावड़ संगठन एवं भजन मण्डलियों की अलग-अगल बैठक ली।

सरकार के दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में कावड़ संगठन एवं भजन मण्डली के पदाधिकारियों को श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की बैठक में लिये गये निर्णयों से अवगत कराया। बैठक में कावड़ संगठन एवं भजन मण्डली के पदाधिकारियों ने निर्देशों का पालन तथा लिये गये निर्णय से सहमति जाहिर की और सहयोग देने हेतु आश्वासन दिया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि कोरोना महामारी को देखते हुए महाकाल की सवारी में शामिल नहीं होंगे। बैठक में उप प्रशासक मूलचन्द जूनवाल, सहायक प्रशासक प्रतीक द्विवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, आरके तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share to...