April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उज्जैन के कलेक्टर के स्पष्ट निर्देश जिन्हें अनुमति वहीं धार्मिक स्थल खोले जाएंगे

उज्जैन कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी आशीष सिंह ने स्पष्ट कहा है कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जिन धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दी गई है वहीं धार्मिक स्थल खुले रहेंगे अन्य धार्मिक स्थल आगामी आदेश तक बंद ही रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा केवल भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर, काल भैरव मंदिर, फ्री गंज गुरुद्वारा, कैथोलिक चर्च, जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर एवं दरगाह ए नजमी को खोलने की ही अनुमति दी गई है। अन्य धार्मिक स्थलों की नहीं।

Share to...