उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योर्तिलंग मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। आज शाम से ही पुलिस और प्रशासन ने कमान सभाल ली है। सुबह बाबा महाकाल भक्तों के लिए 2 घंटे पहले जागेगे। जिसके बाद पंडे-पूजारियों ने महाकाल का विशेष पूजन और अभिषेक किया जाएगा। परम्परानुसार विधि-विधान से महाकाल की भस्म आरती की जाएगी। महाकालेश्वर के दर्शन के लिए देश और दूनिया से हजारों की तादात में श्रद्धालुओं उज्जैन पहुंचेगे।
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमडेगा। देर रात 12 बजे से ही मंदिर के बाहर हजारों श्रद्धालु महाकाल के दर्शन के इंतजार में खड़े रहेगे। सुबह 2 बजे महाकालेश्वर मंदिर के पट खुलेगे। जिसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। महाशिवरात्री पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। देश के कौने-कौने से आए श्रद्धालुओं महाकाल के जयकारे लगाकर दर्शन के लिए इंतजार करते दिखाई देगे।
महाशिवरात्रि को देखते हुए हुए मंदिर परिसर और बाहर दोनों ही जगह प्रशासन और पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आम श्रद्धालुओं के लिए हरसिद्धी के रास्ते से बैरिकेट लगाकर तैयारी की गई है। जहां से श्रद्धालुओं को थोड़ा पैदल चलना पडेगा। साथ ही दिव्यांगों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है उनकी लाइन भी अलग रहेगी ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पडे़। मंदिर में पूरे दिन पंडे.पूजारियों द्वारा महाकालेश्वर का विशेष पूजन.अभिषेक किया जाएगा। सामान्यतः शिवरात्रि पर 42 घंटों तक महाकाल के पट लगातार खुले रहते है लेकिन इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि महाकाल में 44 घंटों तक लगातार भगवान महाकाल के पट खुले रहेगें ओर भक्त दर्शन लाभ ले सकेगे। अल सुबह महाकालेश्वर भगवान के श्रंगार के बाद आम श्रद्धालुओं के दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रशासन ने महाशिवरात्री पर्व को लेकर विशेष तैयारिया की गई है। सजावट को लेकर मंदिर पर आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं दर्शन के लिए मंदिर में आते है जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। पुलिस प्रशासन ने 350 से ज्यादा पुलिसकर्मी मंदिर पर तैनात किए है। जिन्हें 48 घंटों तक अलग.अलग शिफ्ट में व्यवस्था संभालनी है। इसके साथ ही 6 स्थानों पर नो व्हीकल जोन बनाए गए है। महाकाल नंदी हॉल में 6 लाईन एक साथ चलाई गई। जिसमें सबसे पहले दिव्यांग और फिर महिलाओं की लाईन दर्शन के लिए चल रही है। जिसके बाद अन्य श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर रहे है। वहीं विशेष दर्शन 250 रूपए के 7 काउंटर लगाए गए है।
12 ज्योतिर्लिंगों में से सिर्फ उज्जैन में ही बाबा के विवाह के पूर्व शिव नवरात्री का उत्सव मनाया जाता हे जहा प्रति दिन बाबा को संध्या आरती के पहले बाबा को हल्दी लगाकर नहलाया जाता है। आकर्षक श्रृंगार के साथ ही जिस तरह दुल्हा विवाह के पूर्व सारी रस्मे करता है उसी तरह बाबा महाकाल भी इस समय निराकार से साकार रूप धारण करते हे जिसके बाद शिवरात्रि पर बाबा दुल्हा बनकर ब्याह रचाते हे शिव नवरात्री के आठवे दिन बाबा महाकाल ने अपने भक्तों को शिव तांडव के स्वरुप में दर्शन दिए इस दोरान बढ़ी सख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए और अपने आपको धन्य माना।
महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी पूर्ण, बाबा ने आज शिवताडंव रूप के दिए दर्शन

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त