April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मशहूर बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन

मशहूर बांग्ला अभिनेता सौमित्र चटर्जी का निधन हो गया है। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित सौमित्र चटर्जी को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था लेकिन वह रिस्पॉन्स नहीं कर रहे थे। चटर्जी 85 साल के थे।

डॉक्टरों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से उनका तंत्रिका तंत्र निष्क्रिय हो चुका था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया था कि चटर्जी को बचाने की पिछले 40 दिनों से कोशिश हो रही थी। इस क्रम में उन्हें स्टेरॉयड, इम्युनोग्लोबुलिन, कार्डियोलॉजी, एंटी-वायरल थेरेपी, इम्यूनोलॉजी सब कुछ दिया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक डॉक्टर ने बताया कि न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन के विशेषज्ञों की एक बड़ी टीम 40 दिनों में सौमित्र चटर्जी का इलाज कर रही थी।

Share to...