भोपाल में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बड़ा बयान दिया। मंत्रिमंडल विभागों के बंटवारे में देरी को लेकर बोले भूपेंद्र सिंह ने कहा कि देरी जरूर हुई है, पर मुख्यमंत्री ने हर पहलू पर विचार करके सभी को विभाग दिए हैं।
सिंधिया समर्थकों को मलाईदार विभाग दिए जाने वाली बात पर भूपेंद्र सिंह बोले कि सिंधिया जी भी हमारी पार्टी के हैं और उनके विधायक भी हमारी पार्टी के है। मलाईदार विभाग कुछ नहीं होता सभी को उनकी योग्यता के हिसाब से विभाग दिए गए।
उन्होंने कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग मिलने के सबसे पहली प्राथमिकता प्रदेश के विकास की है। नगरी और शहरी क्षेत्रों में जिन चीजों की आवश्यकता है उन्हें पहले किया जाएगा। कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा अनुसार स्मार्ट सिटी के कामों में तेजी लाई जाएगी।
साथ ही कोई भी गरीब बिना छत के ना रहे यह हमारी प्राथमिकता है। इस सबसे हटके कोरोना संक्रमण काल में लोगों को ज्यादा से ज्यादा कैसे राहत दी जाए यह हमारी प्राथमिकता है।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ