April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मनाया जा रहा छठ का त्योहार, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य

पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ छठ पूजा मनाई जा रही है। इस मौके पर आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया। जिन छठव्रतियों ने शनिवार को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया है वो रविवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे, उसी के बाद उनकी पूजा पूरी होगी। देश के तमाम राज्यों में छठ पूजा ठीक प्रकार से मनाई जा सके इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई थी। जिन-जिन प्रदेशों में छठ पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है वहां के मुख्यमंत्रियों के अलावा अन्य नेताओं ने भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और छठ पूजा करने वालों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर घाटों को विशेष रूप से सजाया संवारा गया था।
जिन प्रदेशों में छठ पूजा की जा रही है वहां पर नगर निगम की ओर से छठ घाटों पर साफ सफाई और अन्य इंतजाम किए गए हैं। जो छठव्रती अर्घ्य देने के बाद घाट पर रूकना चाहेंगे उनके लिए भी यहां पर इंतजाम किए गए हैं। कई प्रदेशों में बनाए गए छठ घाटों पर पूरी रात के लिए रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। यूपी, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, झारखंड, मध्य प्रदेश जैसे तमाम राज्यों में छठ पूजा की जा रही है। जैसे-जैसे सूरज ढलने की ओर चला, वैसे-वैसे ही छठव्रती बनाए गए घाटों पर अर्घ्य देने के लिए पहुंचने लगे।

Share to...