April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्य प्रदेश से हज यात्रा के लिए 26 जून से मिलेगी ट्रेनिंग

मध्य प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को 26 जून से ट्रेनिंग दी जाएगी। यात्रियों को ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर्स को हज कमेटी ने विशेष ट्रेनिंग दी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ललिता यादव ने ट्रेनिंग के दौरान बताया कि हज यात्रा 2018 के लिए 4758 यात्रियों का चयन किया गया है। इस विशेष ट्रेनिंग में हज कमेटी के अध्यक्षों को भी ट्रेनिंग दी गई।
ट्रेनर्स को विशेष ट्रेनिंग गाइड और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। हज यात्रियों को 26 जून से 25 जुलाई के बीच ट्रेनिंग दी जाएगी। इस साल सऊदी अरब में प्रदेश के हज यात्रियों की सहायता के लिए 23 खादिमुल हुज्जाजों को भेजा जा रहा है। हर 200 हज यात्रियों के बीच में एक खादिमुल हुज्जाज की व्यवस्था की गई है।
मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी के सचिव एवं कार्यपालन अधिकारी दाऊद अहमद खान ने बताया है कि मुंबई इम्बार्केशन पॉइंट से 29 से 31 जुलाई और 1 से 12 अगस्त तक और भोपाल इम्बार्केशन पॉइंट से 6 और 7 अगस्त को विभिन्न फ्लाइटों से हज यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा जाना प्रस्तावित है।

Share to...