April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मध्यप्रदेश सरकार एक साथ चुनाव करने के कर रही प्रयास

एक साथ चुनाव को लेकर गर्म हो रही चर्चा के बीच मध्य प्रदेश ने अपना कदम बढ़ा दिया है। प्रदेश में सारे स्थानीय चुनाव एक साथ कराने का फैसला लिया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बार-बार के चुनाव राज्यों के लिए एक बड़ी दिक्कत है। ऐसे में स्थानीय चुनावों को एक साथ कराने से समय, संसाधन के साथ राज्य के पैसे की भी काफी बचत होगी।
शिवराज ने जागरण राउंड टेबल में चर्चा के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इसका एक फार्मूला बनाया है। इसे अंतिम रुप देने की तैयारी चल रही है। इसके तहत सहकारिता को छोड़कर प्रदेश के सभी स्थानीय चुनाव, इनमें नगरीय निकाय और पंचायत सभी शामिल होंगे, को एक साथ कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के लिए यह कदम बेहद अहम होगा, क्योंकि मौजूदा परिस्थिति में प्रदेश में सरकार गठन के बाद लगभग एक से डेढ़ साल अन्य चुनाव में चला जाता है।

Share to...