मध्यप्रेदश विधानसभा की 230 सीटों के चुनाव परिणाम कल यानी 11 दिसंबर को जारी होंगे। यहां की सभी सीटों पर 28 नवंबर 2018 मतदान हुआ था। मध्यप्रदेश के जिन इलाकों को सीटों और चुनाव परिणाम की नजर से खास माना जा रहा है उसमें मालवा क्षेत्र प्रमुख है। मालवा-निमाड़ क्षेत्र को सत्ता का द्वार भी कहा जाता है, क्योंकि 230 विधानसभा सीटों वाले राज्य में यहां सबसे ज्यादा 66 सीटें हैं। यहां जिस पार्टी को ज्यादा सीटें जीतने में कामयाबी हासिल होती है वही राज्य की सत्ता हासिल करती है। मध्यप्रदेश का मालवा क्षेत्र आदिवासी और किसान बहुल्य इलाका है। यहां लंबे समय से भाजपा की पकड़ रही है। पिछली बार 2013 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने यहां 66 में से 57 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन इस नतीजों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस बार मालवा के ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत ज्यादा और शहरी क्षेत्रों में कम हुआ है।
वहीं मंदसौर में किसानों का का प्रदर्शन और गोली कांड भी इस बार अपना असर दिखा सकता है। मंदसौर गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया कि राज्य में सरकार बनने के 10 दिन के भीतर किसानों को कर्ज माफ किया जाएगा। वहीं किसानों की नाराजगी खत्म करने की कोशिश में जुटी शिवराज सरकार ने पिछले एक साल में हजारों किसानों का कर्ज माफ किया और 32,700 करोड़ रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किए। मालवा का इलाका खासकर इंदौर को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का क्षेत्र माना जाता है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट कल, मालवा की राजनीति लाएगी रंग

More Stories
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल
अक्षय तृतीया पर श्री महाकालेश्वर को 22 लाख का महाभोग: पुणे के परिवार ने अर्पित किए 1250 किलो हापुस आम और 1250 ग्राम केसर
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी