मध्यप्रदेश में 24 घंटे में कोरोना के 308 केस मिले हैं। इंदौर फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। यहां 137 केस आए हैं। गृहमंत्री और इंदौर के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में मिले केस में आधे ओमिक्रॉन और आधे डेल्टा वैरिएंट के हैं। घातक डेल्टा वैरिएंट ही प्रदेश में दूसरी लहर लाया था। हजारों लोग मारे गए थे।
एक दिन पहले प्रदेश में 221 केस आए थे। अब एक्टिव केस बढ़कर 1029 हो गए हैं। संक्रमितों में कलेक्टर, एसडीएम और डॉक्टर भी शामिल हैं। सिंधिया के पीए भी पॉजिटिव आए हैं। भोपाल में आज दोपहर 3ः30 बजे तो इंदौर में शाम 7 बजे क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक होना है। इसमें पाबंदियों पर फैसला लिया जाएगा।
सबसे ज्यादा 137 संक्रमित इंदौर में ही मिले हैं। इनमें एक एसडीएम अक्षय मरकाम भी शामिल हैं। यहां 1 मरीज की मौत भी हुई है। 21 दिसंबर को भी 2 मौतें हो चुकी हैं। इंदौर में संक्रमण दर बढ़कर 1.85 हो गई है। भोपाल 69 नए केस मिले हैं। दतिया कलेक्टर संजय कुमार, उनकी पत्नी और परिवार के 2 अन्य सदस्य भी पॉजिटिव हो गए हैं। कलेक्टर की बेटी 2 दिन पहले ही दिल्ली से लौटी थी।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट