मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन दिन पर दिन उग्र रूप लेता जा रहा है। मंदसौर में किसानों के ऊपर फ़ायरिंग की गई है और जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। हंगामे के बाद मंदसौर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने गोलीबारी मंं किसानों की मौत की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
इससे पूर्व मंदसौर में चल रहे किसान आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के एक गुट ने वाहनों में तोड़फोड़ की। प्रदर्शन के हिंसक होने और आग लगाए जाने के आरोपों के बाद हालात संभालने के लिए मौके पर पहुंची सीआरपीएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। दोनों पक्षों में आपसी पथराव के बाद फायरिंग हुई। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस के द्वारा कोई फायरिंग नहीं हुई है, पिछले 5-5 दिनों से मंदसौर और नीमच में असमाजिक तत्व आगजनी और लूटपाट करने का काम कर रहे हैं। सरकार ने निर्देश दिए थे कि प्रदर्शनकारियों पर कोई सख्ती नहीं होनी चाहिए। पुलिस के साथ कई दिनों से मारपीट हो रही है, एक पुलिसकर्मी की आंख फूट गई, लेकिन हमने फिर भी किसी भी सख्ती के निर्देश नहीं दिए। हमने जांच के आदेश दे दिए हैं।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दखल के बाद किसानों के एक वर्ग ने किसानों की हड़ताल को वापस लेने का ऐलान किया तो लगा कि दूध सब्ज़ी जैसे चीज़ों की किल्लत खत्म होगी, लेकिन किसानों के बीच फूट पड़ गई है। आंदोलन में अगुवा भारतीय किसान यूनियन और राष्ट्रीय किसान मज़दूर संघ ने संघर्ष का रास्ता नहीं छोड़ने का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश में 1-10 जून तक किसानों की हड़ताल में सियासत हावी हो गई है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उज्जैन में हुई बैठक के बाद आंदोलन खत्म करने का फैसला किया।
आज के उज्जैन संभाग के हालात ज्यादा बिगड़ते ही जा रहे है यहां तक कि आंदोलन इतना उग्र हो चुका है कि संचार विभाग को इटरनेट कनेक्टीविटी को बंद करना पड़ा है ताकि ज्यादा लोग इससे प्रभावित न हो। साथ ही इंदौर उज्जैन हाईवे पर लोगों ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया था कि घंटो तक कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
मध्यप्रदेश : उग्र होता जा रहा किसान आंदोलन, 5 की मौत, अब तो यातायात भी प्रभावित

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त