भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीसरे मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। भूपेश बघेल राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। भूपेश बघेल के शपथग्रहण समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, मल्लिकार्जुन खड़गे, पीएल पुनिया, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित कई बड़े नेता मौजूद थे। इससे पहले रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख भूपेश बघेल ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर राजभवन जाकर सरकार गठन का दावा पेश किया था। राज्यपाल के प्रतिनिधि के तौर पर राज्यपाल के सचिव सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने बघेल का दावापत्र ग्रहण किया। उसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 17 दिसंबर को भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया था। 1 नवंबर 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन होने के बाद अजीत जोगी वहां पहले मुख्यमंत्री बने थे। वह 9 नवंबर 2000 से 6 दिसंबर 2003 तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद बीजेपी के रमन सिंह 7 दिसंबर 2003 को राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री बने और लगातार 3 बार इस पद पर बने रहे।
भूपेश बघेल ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ, बडे नेता रहे मौजूद

More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त