चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर दुनिया के 70 देशों समेत भारत में भी अपना पांव फैला रहा है। सोमवार को दिल्ली, तेलंगाना और जयपुर में इस वायरस से संक्रमित 3 नए मरीजों की पुष्टि के बाद मंगलवार को आगरा में कोरोना से संक्रमित एक ही परिवार के 6 लोगों की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है।
वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि लोगों से कहा घबराने की जरूरत नहीं है। कई मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। हमने इसकी तैयारियों को लेकर व्यापक समीक्षा की है।
दक्षिण दिल्ली के एक होटल में ठहरे 24 लोगों को एहतियातन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस आईटीबीपी के कैंप में भेजा गया है। इनमें से 3 भारतीय हैं, जबकि 21 इटली के रहने वाले हैं। इन सभी की चिकित्सा जांच का परिणाम बुधवार को आएगा।
वहीं इंडिगो ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित यात्री के साथ 20 फरवरी को दुबई-बेंगलुरु उड़ान में मौजूद चालक दल के 4 सदस्यों को 2 मार्च से उनके घरों में निगरानी में रखा गया है। एयर इंडिया ने 25 फरवरी को विएना-दिल्ली उड़ान के यात्रियों को स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने को कहा है। इस विमान में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति ने यात्रा की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से इस यात्री के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि के बाद एयर इंडिया का निर्देश आया है।
हयात रिजेंसी ने कहा कि सरकारी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि वायरस से पीड़ित एक व्यक्ति ने 28 फरवरी को होटल के ला पियाज्जा रेस्टोरेंट में डिनर किया था। जो भी कर्मचारी उस दिन रेस्टोरेंट में मौजूद था, उसे 14 दिन के लिए अलग-थलग के लिए कहा गया है। साथ होटल ने यहां आने वालों और बाहर जाने वालों का शारीरिक तापमान मापने के लिए भी व्यवस्था की है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित