April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत बंद की कामयाबी से डरी भाजपा, दलितों पर अत्याचार शुरू किए: मायावती

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने रविवार को लखनऊ में कहा कि भारत बंद का विरोध काफी हद तक कामयाब रहा। इसने भाजपा को डरा दिया है और जिन राज्यों में उसकी सत्ता है वहां के अफसरों ने दलितों पर अत्याचार शुरू कर दिए हैं। कई दलित और उनके परिवारवालों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी के दलित सांसदों पर भी निशाना साधा। कहा कि जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। 2 अप्रैल को दलित संगठनों के भारत बंद के दौरान 12 राज्यों में हिंसा भड़की थी। इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी।
मायावती ने कहा कि मुझे भरोसे है कि देश की स्वाभिमानी दलित समाज की लोग स्वार्थी और बिकाऊ मानसिकता वाले सांसद को माफ करने वाले नहीं हैं।
भाजपा के 4 दलित सांसदों ने दलितों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखकर नाराजगी जताई थी। इनमें यशवंत सिंह, अशोक दोहरे, छोटेलाल खरवार और उदित राज शामिल हैं। बहराइच से सांसद सावित्री बाई ने सरकार पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप लगाया था।
एससी/एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलितों द्वारा 2 अप्रैल भारत बंद का बसपा सुप्रीमो मायावती ने समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि था कि हम बंद का समर्थन करते हैं लेकिन मुझे पता चला है कि कुछ लोग इस आंदोलन में हिंसा कर रहे हैं। मैं उसकी निंदा करती हूं। इस हिंसा के पीछे हमारी पार्टी का हाथ नहीं है।

Share to...