April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत ने लगातार दूसरी बार जीता ब्लाइंड वर्ल्ड कप क्रिकेट

टीम इंडिया एक बार फिर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप का चैंपियन बन गई है। शनिवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडयम में खेले गए फाइनल में भारत ने चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2 विकेट से मात दी। इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया।
रोमांचक फाइनल में भारत ने जीत का लक्ष्य 38.4 ओवरों में 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से सुनील रमेश ने 93 के अलावा अजय कुमार रेड्डी ने 62 रन बनाए। इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 40 ओवरों में 307/8 रन बनाए थे।
पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम श्रीलंका को 156 रनों मात देकर खिताबी मुकाबले में उतरी थी। इससे पहले ग्रुप मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था।

Share to...