April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 90 रनों से हरा 3-0 से किया क्लीन स्वीप, वनडे रैंकिंग में नम्बर वन हुई टीम इंडिया

इंदौर: टीम इंडिया ने तीसरे व अंतिम वनडे में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 3-0 से न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप कर दिया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अब वनडे क्रिकेट में दुनिया की नंबर वन टीम भी बन गई हैं। T20 में टीम इंडिया पहले से नंबर एक है और टेस्ट मैच में टीम इंडिया की रैंकिंग नंबर 2 हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया। तीसरे व अंतिम वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने कप्तान रोहित शर्मा व शुभमन गिल की तूफानी पारियों के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 385 रनों को बड़ा स्कोर खड़ा किया।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 212 रनों की बडी साझेदारी की। रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर का 30वां शतक बनाया तो शुभमन गिल ने करियर का छटी सेंचुरी पूरी की। रोहित शर्मा ने 85 गेंदों पर 101 रन व शुभमन गिल ने 78 गेंदों पर 112 रन बनाए। इन दोनों के अलावा हार्दिक पांड्या ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और 38 गेंदों पर 54 रन बनाएं। न्यूजीलैंड की और से जैकब डफी ने 3 विकेट और ब्लेयर टिकनेर ने 3 विकेट लिये।

वही 386 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम 41.2 ओवर में 295 रनों पर ऑल आउट हो गई । न्यूजीलैंड की और से ड्वेन कॉन्वे ने 138 रनों की शतकीय पारी खेली लेकिन टीम को जीत नही दिला पाएं।कॉन्वे के अलावा हेनरी निकल्स ने 42 और माइकल ब्रेसवेल ने 26 रन और सेंटनर ने 34 रन बनाएं। टीम इंडिया की और से शार्दूल ठाकुर ने 3,कुलदीप यादव 3,युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए।

Share to...