April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कलेक्टर जनसुनवाई में कार्यालय के बाहर समस्या लेकर आये व्यक्ति ने खाया जहर, अस्पताल ले जाया गया

इंदौर: इंदौर के कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर की जनसुनवाई में पाटनीपुरा निवासी एक व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर पहुंचा था,जहाँ उसने एकाएक ही जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की,उसके बाद कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा व्यक्ति को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दरअसल, कलेक्टर की जनसुनवाई में नितिन नामक व्यक्ति निवासी पाटनीपुरा अपनी समस्या को लेकर पहुँचा। जहां पर उसने कलेक्टर जनसुनवाई कक्ष के बाहर ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, वही कलेक्टर को जब इस मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने तुरंत ही नितिन को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया।

वही जनसुनवाई के दौरान नितिन ने आखिरकार आत्महत्या करने की कोशिश क्यों करी, इसका कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एमवाय अस्पताल के स्टाफ के अनुसार युवक की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Share to...