April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना शिक्षक को पड़ा महंगा, सहायक आयुक्त ने किया निलंबित

बड़वानी:- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एक शासकीय शिक्षक को काफी महंगा पड़ गया हैं। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें तीर कमान भेंट करने वाले आदिवासी शिक्षक को जिला सहायक आयुक्त ने निलंबित कर दिया हैं। निलंबन आदेश में स्पष्ट लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण निलंबित किया जाता हैं।

शिक्षक के निलंबन को लेकर अब राजनीति गर्मा गई हैं। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने शिक्षक को निलंबित किये जाने को लेकर सरकार व प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं।

पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी ने शिवराज सिंह चौहान की नींद हराम कर दी है वही इस पूरे मामले पर जिला सहायक आयुक्त ने मीडिया से दूरी बना ली है।

दरअसल बड़वानी जिले के प्राथमिक शाला कुंजरी के शिक्षक राजेश कनोजे इस वक्त चर्चा का विषय बने हुए है। दरअसल राजेश कनोजे जिन्होंने 24 दिसंबर को आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचकर खरगोन जिले के बोरगाँव और रस्तमपुर के बीच में राहुल गांधी से मुलाकात करी थी। इस दौरान राहुल गांधी से आदिवासी समाज के मुद्दों पर बात करने के बाद उन्हें तीर कमान भी भेंट किया था, लेकिन 25 दिसंबर को सहायक आयुक्त बड़वानी द्वारा निकाले गए आदेश के बाद राजेश कनोजे को निलंबित कर दिया गया।

निलंबन पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा अंतर्गत राजनीतिक दल की रैली में सम्मिलित होकर मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण 1965 के नियम 5 का उल्लंघन किए जाने के कारण मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

अब इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस विधायक और प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन कहते हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा की नींद उड़ा दी हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान की नींद उड़ गई है साथ ही वो आरोप लगाते हैं कि इनकी मानसिकता के जो एंप्लाइज है जो कितने इस तरह के इनके पॉलिटिकल कार्यक्रम में शामिल होते हैं भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होते हैं। अगर कोई शामिल हो गया है और उस नाम से भारत जोड़ो यात्रा के नाम से राजेश कनोजे को जो निलंबित किया हैं मेने ऑर्डर देखा है इससे में कह सकता हु की कितने शिवराज सिंह जी और भाजपा डरी हुई हैं।

वही जब इस मामले पर आदिवासी सहायक आयुक्त से बात करना चाही तो उन्होंने मामले में चुप्पी साथ ली और मिडिया से बात करने से साफ इंकार कर दिया।

Share to...