April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत-चीन विवाद, बड़ा तनाव, बॉर्डर एरिया में सेना का मूवमेंट बढ़ा

भारत-चीन तनाव के बीच बॉर्डर पर भारतीय सेना का मूवमेंट देखने को मिल रहा है। भारतीय सीमा बड़ाहोती, निति और माणा पास बॉर्डर पर सेना द्वारा हवाई रेकी के अलावा सेना का मूवमेंट भी देखने को मिल रहा है।

पिछले एक माह से मलारी बड़ाहोती क्षेत्र में भारी शंख्या में आईटीबीपी के साथ भारतीय सेना मुस्तैदी से डटी हुई है। गलवान घाटी की घटना के बाद उत्तराखंड के चमोली में नीति पास और माना पास बॉर्डर एरिया में भी आर्मी सेना सक्रिय हो गई है। लगातार हवाई रेकी भी की जा रही है। साथ ही आर्मी के जवानों की चहल कदमी भी देखने को मिल रही है।

चमोली जिला प्रशासन ने जो सीमा से सटे क्षेत्र हैं, वहां पर 3 महीने की राशन भी उपलब्ध करा दी है। चमोली की डीएम स्वाति एस भदोरिया के अनुसार नीति पास, माना पास से सटी हुई क्षेत्रों में 3 महीने की राशन उपलब्ध है। हालांकि डीएम का कहना है कि यह राशन मानसून व आपदा को देखते हुए उपलब्ध करवाया जा रहा है।

Share to...