April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत की लगातार दूसरी जीत, अर्जेंटीना को 2-1 से हराया

पाकिस्तान को 4-0 से रौंदने के बाद हॉलैंड में खेली जा रही चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया। हाफ टाइम तक भी स्कोर 2-1 था। इसके बाद न तो भारत और न ही अर्जेंटीना टीम ही कोई गोल कर सकी। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने खेल के 17वें, तो दूसरे क्वार्टर और 28वें मिनट में मनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल किया। अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल 29वें मिनट में गोंजालो पैइलेट ने किया।

Share to...