April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कुलगाम में लश्कर के 2 आतंकियों को किया ढेर, एक ने किया सरेंडर

राज्यपाल शासन लागू होने के बाद भी जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में कमी नहीं आई है। रविवार को कुलगाम में गश्त पर निकली सेना की एक टुकड़ी पर घात लगाकर बैठे आतंकियों ने हमला कर दिया। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद्य ने ट्वीट कर जानकारी दी की एनकाउंटर में 3 में से 2 आतंकी मारे गए हैं, जबकि एक आतंकी ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस के अनुसार तीसरे आतंकी से गोला बारूद और हथियार बरामद हुए हैं। मारे गए आतंकियों में से एक शकूर डार लश्कर का डिविज़नल कमांडर हो सकता है। इससे पहले आतंकियों ने सुरक्षा बलों के गश्ती वाहन पर हमला किया था, जिसके बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी।

Share to...