April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारतीय सेना ने दिखाया ऐसा पराक्रम, अहम चोटियों पर किया कब्जा

लद्दाख में भारतीय सेना ने अपना पराक्रम दिखाया है। पैंगोंग में अहम चोटियों पर भारतीय सेना ने नियंत्रण जमा लिया है। भारतीय सेना ने फिंगर 4 की कई महत्वपूर्ण चोटियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। भारतीय सेना पूरी तरह से मुस्तैद है। भारतीय सेना का एक बार फिर अद्भुत पराक्रम देखने मिला है।

फिंगर 4 पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे में स्थित है। अब भारतीय सेना फिंगर 8 तक मजबूत स्थिति में। वहीं चीन की सेना अभी भी फिंगर 4 पर मौजूद है लेकिन भारतीय सेना ने अहम चोटियों पर कब्जा जमा लिया है। भारतीय सेना अब चीनी सेना की गतिविधियों पर आसानी से नजर रख सकती है।

वहीं जानकारी मिल रही है कि वायु सेना स्।ब् के पास बनी हवाई पट्टियों और हेलीपैड का निरीक्षण कर रही है। आपात स्थिति में इस्तेमाल की तैयारी है। भारत के स्वदेशी लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर को लेह में सफलतापूर्वक उतारा गया है। दौलत बेग ओल्डी, सियाचिन और लेह में लैंडिग कर टेस्टिंग की गई।

Share to...