देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है, लेकिन इस बीच औषधि क्षेत्र की कंपनी डा रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड ने भारत में कोविड-19 संक्रमितों के इलाज के लिए रेम्डेसिविर दवा को बाजार में जारी करने की घोषणा की। यह दवा रेडायक्स ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी।
दवा कंपनी की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दवा गिलीड साइंसिज इंक के साथ लाईसेंस व्यवस्था के तहत जारी की गई है। गिलीड ने डा रेड्डीज लैब को रेम्डेसिविर के पंजीकरण, विनिर्माण और बिक्री का अधिकार दिया है। इस तरह के अधिकार भारत सहित 127 देशों में कोविड-19 के संभावित इलाज में काम आने वाली इस दवा के लिए दिए गए हैं।
भारत के दवा महानियंत्रक ने रेम्डेसिविर का इस्तेमाल भारत में कोविड-19 के गंभीर लक्षण वाले अस्पताल में भर्ती मरीजों पर आपात स्थिति में करने की मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा है कि डा रेड्डीज की रेडायक्स 100 मिलीग्राम की छोटी शीशी में उपलब्ध होगी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित