बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी हाथ पर काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
यह देख एक बार स्टेडियम में जमा हजारों और टीवी पर प्रशंसक हैरान रह गए। बहरहाल, टीम इंडिया का यह फैसला एक दिन पहले ही भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बापू नाडकर्णी के निधन के चलते लिया। बापू का शुक्रवार को निधन हुआ था और वह 86 साल के थे।
भारतीय टीम के खिलाड़ी एक टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले पूर्व भारतीय टेस्ट आलराउंडर रमेशचंद्र गंगाराम बापू नाडकर्णी के निधन पर उन्हें सम्मान देने के लिए अपने बाजूओं पर यह काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
नाडकर्णी बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के स्पिनर थे। उन्होंने 1955 से लेकर 1968 तक भारत के लिए 41 टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 1414 रन बनाने के अलावा 88 विकेट भी हासिल किए थे। नाडकर्णी ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर गेंदबाजी की थी।

More Stories
New Zealand Updates: सीरीज में कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं बना सका 100 रन, विराट कोहली रहे टॉप स्कोरर
Crime Branch Arrests Thane Youth Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ी कार्रवाई, 2 पिस्तौल और 19 कारतूस के साथ ठाणे का युवक गिरफ्तार
Penalty Vote 133 Countries Support Updates: मेक्सिको द्वारा पेश प्रस्ताव के समर्थन में पड़े 133 वोट, 16 देश मतदान से रहे दूर