April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ट्रक से भिड़ी एक्ट्रेस शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल, भर्ती

गीतकार जावेद अख्तर की पत्नी और अभिनेत्री शबाना आजमी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। खालापुर टोल प्लाजा के पास पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ट्रक से टकरा गई।

इस सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल पनवेल में भर्ती कराया गया है। जब यह हादसा हुआ, उस समय कार में अभिनेत्री शबाना आजमी के पति जावेद अख्तर भी कार में सवार थे। हालांकि उनको चोट नहीं आई है।

शबाना की हालत को लेकर हॉस्पिटल से अपडेट भी आ गया है। शबाना के नाक में चोट आई है। इसके अलावा शरीर पर कोई चोट नजर नहीं आई है। एक्ट्रेस का उपचार चल रहा है। शबाना की बात करें तो वे अभी भी शॉक में हैं। उनकी हालत स्थिर है।

हाल ही में शबाना के पति जावेद अख्तर ने 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने बर्थडे को काफी स्पेशल तरीके से एन्जॉय किया था। उन्होंने 2 पार्टी होस्ट की थी। एक पार्टी 16 जनवरी की रात तो दूसरी 17 जनवरी की रात हुई थी। पहली पार्टी में उन्होंने पुराने दिनों को याद करते हुए रेट्रो थीम पार्टी दी। दूसरी पार्टी उन्होंने मुंबई के फाइव स्टार होटल ताज लैंड्स एंड में दी। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों ने शिरकत की थी।

Share to...