भारतीय कार बाजार में अभी तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाई जर्मनी की कार समूह फॉक्सवैगन एक बार फिर नया दांव लगाने की तैयारी में है। नये दांव में कार समूह की प्रमुख कार कंपनी स्कोडा की सबसे अहम भूमिका होगी। समूह की नई योजना अगले 7 वर्षो के भीतर भारत के कार बाजार में 5 फीसद बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की है। इसके लिए समूह की कंपनियां भारत में तकरीबन 7900 करोड़ रुपये का नया निवेश करेंगी। यह निवेश वर्ष 2019 से वर्ष 2021 के बीच की जाएगी।
कंपनी ने तकरीबन एक दशक तक भारतीय कार बाजार के अध्ययन के बाद कंपनी ने इंडिया 2.0 नाम से अपनी नई कार्ययोजना लागू की है। जिसके बारे में आज स्कोडा आटो के सीईओ बर्नहार्ड मीयर ने बताया कि भारत अब उन गिने चुने देशों में होगा जिसके लिए कंपनी की विशेष योजना होगी। स्थानीय स्तर पर उत्पादन, स्थानीय वातावरण व जरुरत के अनुसार वाहन विकसित करना कंपनी की रणनीति का प्रमुख हिस्सा होगा।
भारतीय कार बाजार में 79 अरब का निवेश करने वाली है फॉक्सवैगन

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम