April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा पूर्व विधायक जयंती भानुशाली की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या

अबादास के पूर्व विधायक और भाजपा नेता जयंती भानुशाली की सोमवार रात करीब 2 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे सयाजी नगरी ट्रेन से अहमदाबाद से भुज जा रहे थे। तभी कुछ बदमाश एसी कोच में घुस गए और उन पर गोलीबारी करके भाग गए। जयंती ने ट्रेन में ही दम तोड़ दिया। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना कटारिया-सुरजबारी स्टेशन के बीच हुई। हमलावरों ने एक गोली जयंती की आंख में और दूसरी छाती पर मारी। उनके खिलाफ पिछले साल सूरत की एक लड़की ने बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, लड़की ने बाद में हाईकोर्ट में बयान देकर केस वापस ले लिया था।

Share to...