सुसाइड गेम ब्लू व्हेल की जद से बाहर आए एक शख्स ने बुधवार को अपना डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया। उसने यूथ से ब्लू व्हेल को किसी की हालत में ना खेलने की अपील की। कहा कि ये एक मौत का वर्चुअल जाल है। इससे जुड़ना आपके लिए जिंदगी का सबसे खतरनाक एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। जो लोग इससे एडवेंचर लेना चाहते हैं उन्हें भी दिमागी तौर पर खोलला कर देगा। रूस में बना ये गेम भारत समेत चीन, अमेरिका और कई देशों में लोगों की जान ले चुका है।
पुलिस ने ब्लू व्हेल गेम खेल रहे 22 साल के एलेक्जेंडर को मंगलवार को बचा लिया। इसके बाद स्टूडेंट ने मीडिया को बताया कि ब्लू व्हेल खेलना कितना खतरनाक है। पुलिस उसकी काउंसलिंग करा रही है।
एलेक्जेंडर ने बताया कि गेम खेलने के लिए मुझे एक वाट्सऐप ग्रुप में लिंक भेजी गई। इस ग्रुप में मेरे कई साथी जुड़े थे। 2 हफ्ते बाद मैंने ऑनलाइन गेम खेलना शुरू कर दिया। यह डाउनलोड होने वाला कोई ऐप या गेम नहीं है, बल्कि इसकी सिर्फ एक लिंक ब्लू व्हेल एडमिन की ओर से यूजर को भेजी जाती है।
हर रोज एडमिन की ओर से प्लेयर को टास्क दिया जाता है और इसे रात 2 बजे के बाद पूरा करना होता है। पहले कुछ दिनों तक निजी जानकारियां और फोटोज भेजने के लिए कहा जाता है। अगले दिन मुझसे कहा कि रात को पास के किसी कब्रस्तान में जाकर सेल्फी लो और इसे ऑनलाइन पोस्ट करो। एडमिन के टास्क को पूरा करने के लिए कुछ दिन तक रोज कब्रस्तान की सेल्फी भेजता रहा। फिर मुझे अकेले में डरावनी फिल्में देखने के लिए कहा गया। ये सब डर दूर करने के लिए कराया जाता है।
कुछ दिन बाद मुझे लोगों को घर पर नहीं लाने और कमरे में खुद को कैद करने लेने के लिए बोला गया। ये सब दिमागी रूप से कमजोर करने की कोशिश थी। मैंने गेम बीच में छोड़ने का फैसला कर लिया, क्योंकि मैं ये सब नहीं कर सकता था। करीब दो हफ्ते बाद ही मेरे भाई के बिहेवियर में भी इसी तरह का बदलाव देखने को मिला। इसके बाद मैंने रात 4 बजे पुलिस को कॉल कर मदद मांगी। तब वह कमरे में चाकू से अपने हाथ पर ब्लू व्लेह की इमेज बना रहा था।
ब्लू व्हेल गेम है मौत का जाल, विक्टिम ने बताई अपनी पूरी दास्ता

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश