राजस्थान के जोधपुर से ब्लू व्हेल का एक और शिकार होते-होते लडकी को बचा लिया। 17 साल की एक किशोरी पहाड़ी की चोटी से झील में कूद गई। उसकी बाजू पर पुलिस ने देखा कि चाकू से ब्लू व्हेल उकेरा हुआ है। इस घटना में किशोरी को बचा लिया गया है।
लड़की झील के आसपास कुछ देर तक स्कटूर से चक्कर लगाती देखी गई थी। गोताखोरों और पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया और पैरेंट्स के सुपुर्द कर दिया। किशोरी बीएसएफ के जवान की बेटी है और सोमवार रात घर से यह कहते हुए निकल गई थी कि बाजार जा रही है।
लड़की को बचाने वालों ने कहा कि यह लड़की रो रही थी कि मैं अगर डुबकी नहीं लगाऊंगी तो मेरी मां मर जाएगी। माता पिता ने उसके काफी देर तक न लौटने पर उसे फोन किया लेकिन पाया कि वह फोन कहीं छोड़ गई है क्योंकि किसी अजनबी ने फोन पर रिप्लाई किया। इसके बाद परिवार खोजबीन में जुट गया और इसी दौरान लड़की को झील के आसपास देखा गया। कुछ लोगों ने पुलिस को अलर्ट किया और पुलिस भी ठीक उसी समय वहां पहुंच गई जब लड़की चोटी से कूदी। पुलिस आवाज देती रही लेकिन लडकी कूद चुकी थी। लड़की को झील से निकाला और जब उससे यह सब करने का कारण पूछा गया तो उसका कहना था कि उसे टास्क पूरा करना था।
ब्लू व्हेल गेम एक और शिकार, लड़की ने कहा मैं नहीं कूदी तो मेरी मम्मी मर जाएगी

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश