कोलकाता में एक इंजीनियरिंग छात्र ने न केवल जानलेवा खेल ब्लू व्हेल के कई स्तरों को पूरा कर लिया था? बल्कि उसने ब्लेड से अपने हाथ में एक बड़ी-सी मछली की एक छवि भी बनाई थी। बताया जा रहा है कि छात्र को पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा उसके कॉलेज के दोस्तों, फैकल्टी और पुलिस की काउंसिलिंग के ज़रिये बचा लिया गया है। ब्लू व्हेल के लुप्त हो रहे घावों को अपने बाएं हाथ में दिखाते हुए इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र ने सोमवार को कहा कि मैं वापस आ गया हूं। उसे ऑनलाइन गेम के बारे में व्हॉट्सऐप ग्रुप से जानकारी मिली थी, साथ ही यह भी कि इसे खेलना मना है।
उसने आगे बताया कि उसने इस गेम के चैलेंज को स्वीकार करना चाहा और अगस्त की शुरुआत से खेलना शुरू कर दिया था। वह खेल में आठवें स्टेज पर पहुंच गया था, जिसमें उसे अपने हाथ पर व्हेल का चित्र उकेरना होता है। अगली चुनौती उसके होंठ को काटने के लिए थी।
कोलकाता के छात्र ने कहा हैं कि वह भाग्यशाली था। छात्र के दोस्तों ने व्हेल के चित्र को देखकर अध्यापक को सतर्क कर दिया, जिन्होंने यह बात रजिस्ट्रार तापसपतिपथी को बताई।
ब्लू व्हेल का शिकार होने से बचा छात्र, हाथ पर बना ली थी बड़ी मछली, दोस्त ने बचाया

More Stories
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश