भारत से भगोड़ा घोषित हुए बिजनेसमैन विजय माल्या को बड़ा झटका लगा है। ब्रिटेन की एक अदालत ने विजय माल्या को इंडियन बैंकों के पैसे वापस लौटाने के आदेश दिए है। यह करीब 1.80 करोड़ रूपए है। ब्रिटेन कोर्ट के जज एंड्रयू हेनशॉ ने पिछले महीने माल्या की प्रॉपर्टी को कुर्क करने के एक विश्वव्यापी आदेश को पलटने से इनकार कर दिया था। उन्होंने भारतीय बैंकों के समूह का माल्या से करीब 1.145 अरब पौंड की वसूली को सही ठहराया था।
कोर्ट ने आदेश दिया है कि विजय माल्या उसके खिलाफ लड़ाई लड़ रहे बैंकों को पैसा लौटाए। किसी एक रकम पर दोनों पक्ष सहमत हों। या फिर कोर्ट बैंकों की ओर से कानूनी प्रोसेस में खर्च की गए पैसों का आंकलन करे। अगर कोर्ट पैसों का आंकलन करता है तो उसकी अपनी एक अलग प्रोसेस है, जो कि अदालती सुनवाई के साथ पूरी होगी। लेकिन इस बीच भी माल्या को कानूनी खर्च के तौर पर करीब 2 लाख पाउंड का भुगतान तो करना ही होगा।
ब्रिटेन कोर्ट से माल्या को बड़ा झटका, 1.80 करोड़ हर्जाना देने के आदेश

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन