मध्यप्रदेश के हरदा में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से 48 वर्षीय एक सरकारी प्रोफेसर द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया। हरदा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर हरदा शहर के पॉलिटेक्निक कालेज में कार्यरत प्रोफेसर गणेश दवे पर हरदा पुलिस थाने में भादंवि की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि दवे पीड़िता का विगत कई महीने से यौन शोषण कर रहा था। पीड़िता 11वीं की छात्रा है और उसने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने पढ़ाई और पैसों का लालच देकर उसका कई बार यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से ज्यादा परेशान करने पर छात्रा ने मामला दर्ज कराया।
प्रोफेसर ने किया नाबालिक छात्रा से बलात्कार, गिरफ्तार

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’