November 15, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बैंक अधिकारी को रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने किया रंगे हाथों गिरफ्तार

जबलपुर: रिश्वत का खेल लगातार जारी हैं। लोकायुक्त पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किये जाने के बाद भी रिश्वतखोर रिश्वत लेने से बाज नही आ रहे हैं। आज फिर रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा हैं।

जबलपुर के जिला सहकारी मर्यादित बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 20000 रुपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। शिकायतकर्ता राधेलाल यादव ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बाद भी उसे दोबारा नियुक्ति देने के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी पहले मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उससे ₹55000 लिए थे उसके बाद ₹2000 भी उससे मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ले लिए थे फिर उससे ₹20000 की और मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा मांगी गई थी जिसके बाद उसने पूरे मामले की जानकारी जबलपुर लोकायुक्त की टीम को दी थी। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने शिकायत मिलने के बाद जांच करवाई जांच सही पाई जाने के बाद आज ट्रेप दल का गठन किया गया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। राधेलाल यादव की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तलाड तहसील मझौली में नियुक्ति थी।

मामले में लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झारबड़े ने बताया कि आवेदक की शिकायत पर आज दबिश देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी को रंगे हाथ ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है आरोपी ओर भ्र्ष्टाचार अधिनियम धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही हैं।

Share to...