पटना। बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ा हादसा हो गया। सिमरिया घाट पर गंगा स्नान के दौरान अफवाहों के कारण मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी मिथिलेश कुमार ने इस हादसे में 3 महिलाओं की मौत की पुष्टि की है। घटना के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग चारों तरफ इधर उधर भागते नजर आए। लोगों में पुलिस, प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिल रहा है। सिमरिया घाट पर पहले से भारी भीड़ थी, ऐसे में इस दुखद घटना ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रशासनिक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान भगदड़, 3 की मौत

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम