बुलेट ट्रेन का ट्रैक तैयार करने और ट्रेनिंग के लिए जापान से सामानों की पहली खेप भारत के वडोदरा पहुंच गई है। हाई स्ट्रेंथ कंक्रीट से बने स्लैब को सिर्फ जापान में तैयार किया जाता है जिस पर हाई स्पीड ट्रेन चलती है।
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 250 टन वजन के 20 स्लीपर स्लैब ट्रैक जापान से लाए गए है। अहमदाबाद-मुंबई के बीच करीब 508 किलोमीटर के ट्रैक पर बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी।
200 मीटर का ट्रैक बनाने का काम भी हाई स्पीड रेल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट वडोदरा में चल रहा है। इस ट्रैक में 20 स्लीपर ट्रैक स्लैब्स लगाए जाएंगे। यहां छात्रों और रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जायेगी। बुलेट ट्रेन की डेडलाइन अगस्त 2022 रखी गई है।
बुलेट ट्रेन का ट्रैक बनाने के लिए जापान से आई पहली खेप

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित