4 राज्यों को विधान सभा चुनाव में मिली जीत के बाद अब बीजेपी ने सरकार गठन की तैयारी तेज कर दी है। 5 राज्यों में हुए चुनाव में पंजाब को छोड़कर बाकी सभी राज्य बीजेपी के कब्जे में आ गए हैं। यूपी में उसे प्रचंड जीत मिली है, वहीं उत्तराखंड और मणिपुर में भी सरकार की वापसी हुई है। इसी तरह गोवा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
अब बीजेपी ने इन राज्यों में सरकार गठन के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय नेताओं को राज्यों में भेजा जाएगा और मंत्रियों के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रघुवर दास को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
उत्तराखंड में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मीनाक्षी लेखी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह मणिपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू पर्यवेक्षक बनकर जाएंगे। गोवा में नरेंद्र सिंह तोमर और एल मुरुगन को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन सभी राज्यों में गोवा सबसे अहम है क्योंकि 40 सदस्यीय विधान सभा में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिली है लेकिन 20 सीटों के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी जरूर बन गई है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम