April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बीएसएफ ने पाकिस्तान पोस्टों और बंकरों को किया तबाह

पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्षविराम उल्लंघन पर सीमा सुरक्षा बल ने जवाबी कार्यवाही करते हुए पाकिस्तान के कई पोस्ट और बंकर तबाह कर दिए। इतना ही नहीं सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजर्स के हथियार भी तबाह किए। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू और राजौरी जिलों के 3 सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगते भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। सीमा सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि 21 जनवरी को जम्मू जिले के कांचक इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में एक नागरिक की मौत हो गई और 2 घायल हो गए। गुरुवार से संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 12 हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए। जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कूल लगातार बंद हैं।
अधिकारी ने बताया कि परगवाल, मठ, आरएसपुरा, अरनिया और रामगढ़ सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रात भर गोलीबारी होती रही। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने 1 जनवरी की रात जम्मू के कांचक सेक्टर के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर फिर से गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी जवानों ने 21 जनवरी की शाम राजौरी जिले के भवानी, कराली, सैड, नुंब और शेर मकरी इलाकों में नियंत्रण रेखा पर भी फिर से भारी गोलीबारी की।

Share to...