बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के 5 विधान परिषद सदस्य पार्टी का साथ छोड़ दिया है। इसके अलावा आरजेडी के उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
जानकारी के अनुसार संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय ने एमएलसी पद से इस्तीफा दे दिया है। इसकी पुष्टि विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कर दी है। पांचों नेता अब नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू में शामिल होंगे।
इस्तीफा देने वाले सभी विधान परिषद सदस्य लालू प्रसाद यादव के करीबी बताए जा रहे हैं। यह सभी आरजेडी की मौजूदा वंशवाद की राजनीति और तेजस्वी यादव के नेतृत्व से परेशान थे। 7 जुलाई को विधान परिषद की 9 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। आरजेडी की ओर से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।
आरजेडी के पास मौजूद विधायकों की संख्या के आधार पर 9 में से 3 सीटों पर उसकी जीत पक्की है। ऐसे में तेज प्रताप यादव की भी जीत पक्की है। तेज प्रताप यादव को विधान परिषद भेजे जाने से कई नेता नाराज हैं। इन्हीं नाराज नेताओं में 5 विधान परिषद सदस्य भी हैं, जो पार्टी छोड़ने वाले हैं।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट