April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिहार में सियासी भूचाल, नीतीश कुमार का इस्तीफा, अब बीजेपी के साथ बनेगी सरकार

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम बहुत तेजी से बदल रहा है। लालू के पाले से गेद निकल कर सीधे बीजेपी के हाथ में चली गई है और कह सकते है कि राजनैतिक घमासान में बीजेपी ने गोलकर दिया है। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने अभी बिहार में सरकार को स्थायित्व देने के लिए 3 सदस्यीय कमेटी बनाने का ऐलान किया था कि अचानक बिहार बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है।
पटना में विधायक दल की बैठक के बाद सुशील कुमार मोदी ने ये ऐलान किया। इतना ही नहीं बीजेपी ने सीएम के तौर पर नीतीश कुमार के नाम का समर्थन किया है। यानी नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर जल्द ही सरकार बनाने का दावा पेश करने वाले सकते हैं। वहीं राज्यपाल केसी नाथ त्रिपाठी अस्पताल में भर्ती है। नाक में इंफेक्सन के कारण किया गया था भर्ती, इलाज जारी है कुछ घंटों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
साथ ही जेपी नड्डा और अनिल जैन बीजेपी के परिवेक्षक बनकर दिल्ली से पटना के लिए निकल चुके है। सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा भरोसा और उनकी सरकार को बीजेपी समर्थन करेगी। सुशील मोदी ने कहा है कि बीजेपी जेडीयू के साथ मिलकर सरकार में शामिल रहेगी।

राजभवन में इस्तीफा देने के बाद जैसे ही नीतीश कुमार ने बाहर आकर मीडिया को संबोधित किया, इस बीच ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जुड़ने की बात कहते हुए नीतीश कुमार को बधाई दी। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत.बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा देश के, विशेष रूप से बिहार के उज्जवल भविष्य के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक होकर लड़ना, आज देश और समय की मांग है। नीतीश कुमार ने भी पीएम मोदी की बधाई पर शुक्रिया किया।

Share to...