नई दिल्ली। नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शपथग्रहण के बाद पढ़े गए भाषण को लेकर राज्यसभा में ज़बरदस्त हंगामा हुआ। राष्ट्रपति ने दीनदयाल उपाध्याय की तुलना महात्मा गांधी से की थी, जो कांग्रेस को रास न आई और आज राज्यसभा में आनंद शर्मा ने इस पर सवाल उठाए, जिसके जवाब में अरुण जेटली उन पर भड़क गए और दोनों के बीच काफ़ी देर तक नोक-झोंक हुई, राष्ट्रपति के भाषण में जवाहर लाल नेहरु और इंदिरा गांधी का नाम न लेने पर भी कांग्रेस भड़क गई। मामला यह है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को शपथग्रहण के तुरंत बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने भाषण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और दीनदयाल उपाध्याय का एक साथ ज़िक्र किया था, जिस पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी और बुधवार को राज्यसभा में कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान किया है। आनंद शर्मा के इस आरोप का जवाब देने के लिए वित्तमंत्री अरुण जेटली खड़े हुए और उसके बाद हंगामा शुरू हो गया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित