April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बिस्कुट और नमकीन का पैकेट से निकले साऊदी रियाल और दीरहम

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ के जांच अधिकारी उस समय चौंक गए जब 2 मुसाफिरों के बैग में मौजूद बिस्कुट और नमकीन के पैकेट से लाखों की विदेशी करेंसी निकलने लगी। यह मामला 5 मई की रात करीब एक बजे का है। सीआईएसएफ ने बिस्कुट और नमकीन के 2 पैकेट के भीतर से करीब 23.33 लाख रुपए कीमत की विदेशी करेंसी बरामद की है, जिसमें 1.30 लाख साऊदी रियाल और 950 दिहरम जो कि संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा है मिले। सीआईएसएफ ने बरामद विदेशी मुद्रा सहित दोनों मुसाफिरों को कस्टम के हवाले कर दिया है। कस्टम ने दोनों आरोपी मुसाफिरों को गिरफ़तार कर कार्यवाही शुरू कर दी।
सीआईएसएफ के सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह का कहना है कि सीआईएसएफ के सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार को अंतरराष्ट्रीय फ़लाइट पर जा रहे मुसाफिरों के हैंड बैग की जांच सौंपी गई थी। एक्सरे जांच के दौरान सब-इंस्पेक्टर रमन कुमार को एक हैंड बैग के भीतर अजीब सी आकृति नजर आई। हैंड बैग खोल कर देखा तो उसके भीतर नमकीन और बिस्कुट के पैकेट रखे हुए थें। पैकेट खोलकर देखा तो वाकई उसके भीतर बिस्कुट और नमकीन थे। अब सब-इंस्पेक्टर रमन की समझ से बाहर था कि आखिर सामान्य बिस्कुट और नमकीन की आकृति एक्सरे में अजीब सी क्यों नजर आ रही है। शक के चलते उन्होंने पैकेट से बिस्कुट और नमकीन को बाहर गिरा दिया। पैकेट के अंदर से जो निकला उसे देखकर सब-इंस्पेक्टर रमन चौंक गए। पैकेट के अंदर से ब्लैक टेप से रैप किए गए कुछ बंडल भी गिरे। बंडल खोला तो उसमें से 82,500 साऊदी रियाल निकले। कुछ यही कहानी दूसरे एक्सरे पर तैनात सब इंस्पेक्टर रणवीर सिंह के साथ हुई। रणवीर कुमार को भी इसी तरह के बिस्कुट और नमकीन के पैकेट के भीतर से 47,500 साऊदी रियाल और 950 दिहरम मिले।

Share to...