किंग इलेवन पंजाब की मालकिन और फिल्म कलाकार प्रीटी जिंटा आज इंदौर से उज्जैन पहुंची और बाबा महाकाल सहित बाबा काल भैरव और मंगलनाथ मंदिर में पूजन अर्चन किया इस दोरान मीडिया से बचने के लिए प्रीटी जिंटा मुह छुपा कर पहुंची थी।
किंग इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीटी जिंटा इंदौर में आयोजित हुए अपनी टीम के मेच में शामिल थी जहा से मेच के बाद आज प्रीटी जिंटा उज्जैन पहुंची। बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेक पूजन अर्चन किया प्रीटी जिंटा के आने की खबर मीडिया को न लगे इसके चलते प्रीटी महाकाल मंदिर सहित अन्य मंदिरों में मुह छुपाकर पहुंची थी, लेकिन मीडिया से नहीं बच सकी प्रीटी जिंटा ने बाबा महाकाल के मंदिर में पूजन अर्चन करने के बाद काल भैरव मंदिर सहित मंगलनाथ मंदिर में अभिषेक पूजन किया। इस दोरान मीडिया के केमरे देख उनके सुरक्षा गार्डो ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। प्रीटी जिंटा करीब २ घंटे उज्जैन शहर में रही और मंदिर मंदिर घूम कर भगवान् का आशीर्वाद लिया। पूरे समय प्रीटी ने अपने चेहरे को कपडे़ से ढक रखा था।
प्रीटी जिंटा पहुंची उज्जैन, ऐसे की मंदिरों के दर्शन लोग भी पहचान न सके

More Stories
पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता सुमित अंतिल ने द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता कोच पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, नीरज चोपड़ा ने भी किया समर्थन
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण