उज्जैन। उज्जैन से भोपाल तक की पदयात्रा पर निकले कांग्रेस विधायक महेश परमार और मनोज चालवा सहित 7 कांग्रेस नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाए यह बात चल रही थी।
बुधवार 13 मार्च को वैश्वीक महामारी कोरोना के चलते किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर महाकाल शिखर दर्शन कर उज्जैन से भोपाल पद यात्रा पर जा रहे थे। भोपाल में राज्यपाल को पत्र देने के साथ CM और स्वास्थ्य मंत्री को पिले चावल देकर मालवा का हाल जानने और सुविधा उपलब्ध कराने की बात करने वाले थे। इस दौरान महाकालेश्वर मंदिर के समीप विधायक महेश परमार और मनोज चावला सहित वीरेंद्र सिंह, निजाम काजी, सोनू शर्मा, अजीत सिंह को गिरफ्तार कर उज्जैन जेल भेज दिया गया था।
गौरतलब है कि दोनो विधायकों सहित कांग्रेस नेताओं की बिना शर्त रिहाई की बात कर रहे थे। लेकिन लंबे ड्रामे के बाद भी रिहाई नहीं हुई। बिना शर्त रिहाई नहीं मिलने से कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए हैं।
आज रिहाई नहीं होने पर गिरफ्तार सातों कांग्रेसी धरने पर बैठे है और कल से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं काग्रेस कार्यालय पर आगे की रणनीति को लेकर जिले की तीनों विधायकों के साथ कार्यकर्ता के बैठके शुरू।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट