हीना तिवारी,उज्जैन: उज्जैन नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर में बने अवैध निर्माणों को जमींदोज करने की कार्यवाही को अंजाम देना शुरू कर दिया है। उज्जैन के हरी फाटक ब्रिज के नजदीक स्थित होटल अमलतास की शिकायत के बाद नगर निगम के अमले ने होटल को तोड़ने की कार्यवाही की है।
दरअसल होटल अमलतास के निर्माण को लेकर, नगर निगम को शिकायत मिली थी की होटल का निर्माण अवैध रूप से हुआ है। जिसकी जांच के बाद नगर निगम ने शिकायत को सही पाया और आज पुलिस अमले के साथ नगर निगम का दल हरी फाटक ब्रिज के पास स्थित अवैध निर्माणाधीन होटल को तोड़ने के लिए पहुंचा। निगम की कार्यवाही के दौरान होटल संचालक के परिजनों ने विरोध भी किया लेकिन निगम अधिकारी ने अपनी कार्यवाही को बरकरार रखा।
नगर निगम के भवन अधिकारी ने बताया कि होटल का निर्माण अवैध हुआ है। जिसके चलते होटल के अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
निगम कार्रवाई को लेकर होटल मालिक दिलशाद ने बताया कि मुझे कोई नोटिस नहीं मिला और आज अचानक होटल तोड़ने के लिए नगर निगम की टीम आ गई। दिलशाद ने बताया कि हमारे होटल के पास सभी अवैध बिल्डिंग है उनको भी तोड़ा जाए। बताया जा रहा है कि पूरे मामले में गुलरेज नामक व्यक्ति ने अवैध होटल की शिकायत की थी। निगम अधिकारी ने बताया होटल अमलतास बिना परमिशन के लंबे समय से संचालित हो रही थी आज जिसके अवैध हिस्से को तोड़ा गया है और इस को दो बार पहले भी नोटिस दिया जा चुका हैं।

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध